निजी अस्पताल में डिलीवरी करवाने आई महिला व बच्ची की हुई मौत, महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 09:37 AM (IST)

पिहोवा: शहर स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी करवाने आई महिला व उसकी बच्ची की डॉक्टर द्वारा बरती गई लापरवाही से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने  करीब 2 घंटे तक शव को मैन चौक पर रख डॉक्टर के प्रति रोष प्रकट किया। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. गुरमेल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को बोर्ड द्वारा 2 अलग अलग टीमों से जांच करवाने की बात कह जाम को खुलवाया।

उन्होंने बताया की वार्ड नं 11 निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी पत्नी पूनम सिंह की डिलीवरी करवाने हेतु पिहोवा स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया था। जहां पर अस्पताल का संचालक डॉक्टर अपनी पत्नी सहित बाहर विदेश में गया हुआ था। पीछे से किसी अन्य महिला डाक्टर ने उसकी पत्नी की डिलीवरी करवाई। डिलीवरी के समय बरती गई लापरवाही के चलते पहले उसकी बच्ची की मौत हो गई। कुछ समय बाद अत्याधिक खून का रिसाव होने के चलते उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया की वे 2 अलग अलग बोर्ड गठित कर मामले की जांच करवाएंगे। दोषी पाए जाने पर आरोपी डाक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static