गोहाना: मंडियों में धान के भाव अच्छे मिलने से आवक हुई तेज, किसानों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 12:17 PM (IST)

गोहाना(सुनील): शहर की अनाज मंडी में धान की खरीद जोरों पर हैं। किसानों मंडियों में अनाज को लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार धान के भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया हैं। किसानों की लागत से ज्यादा भाव मिलने से उनके चेहरे खिल हुए नजर आए। अनाज मंडियों में काफी भीड़ देखने को मिली है,जिससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई थी।

बता दें कि गोहाना अनाज मंडी में धान की आवक में तेजी में देखने को मिली है। किसानों को मंडी में धान उतराने की जगह नहीं मिल रही हैं। सुबर से शाम तक इतना लंबा जाम लग रहा है कि लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया मंडी में फसल बेचने के लिए वह सुबह जल्दी ही घर से निकले थे, लेकिन जाम  की वजह से वह करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे अन्य कार्य भी छूट गए।

अनाज मंडी में काम करने वाले आढ़तियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल धान के भाव में तेजी है। क्योंकि मिलरों के पास चावल के शॉट की कमी हो गई है। मार्केट में चावल की मांग भी बढ़ गई है। इस वजह से धान की आवक का बहार आया हुआ है और किसानों का फादया हो रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static