लखीमपुर हिंसा के विरोध में कल हरियाणा कांग्रेस निकालेगी यात्रा, सभी बड़े नेता होंगे शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 01:36 PM (IST)

नई दिल्ली(कमला कांसल): लखीमपुर खिरी की घटना के विरोध में कल हरियाणा कांग्रेस द्वारा यात्रा निकाली जाएगी।  ये यात्रा पानीपत से होकर लखीमपुर खिरी जाएगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम कांग्रेस के बड़े नेता विधायक इस यात्रा में शामिल होंगे। 

गौर रहे कि रविवार को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इससे 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में किसानों ने एक ड्राइवर समेत चार लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था। इस हिंसा में एक पत्रकार भी मारा गया। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static