कॉलेज कर्मचारियों को हरियाणा सरकार का तोहफा, मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 03:25 PM (IST)

चंडीगढ़:प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने 7वें वेतन आयोग का लाभ देने का एेलान किया है। ये जानकारी वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दी है। उनका कहना है कि कॉलेज के 1184 गैर शिक्षण कर्मचारियों को सालाना 45 करोड़ का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से वेतन का लाभ मिलेगा।  

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की थी कि हरियाणा पहली जनवरी, 2016 से अपने कर्मचारियों को 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग सी.पी.सी. के लाभ देने वाला देश का पहला राज्य होगा। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को भी इसी तिथि से यह लाभ मिला है। राज्य सरकार ने मोटे तौर पर केन्द्र सरकार द्वारा 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर अपने कर्मचारियों को दिए गए वेतन पैकेज की तर्ज पर ही कर्मचारियों को संशोधित वेतन पैकेज के लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static