हरियाणा राज्यसभा चुनाव: रणधीर गोलन का बड़ा दावा, कांग्रेस के एक वोट को लेकर किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 12:02 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है, जो चार बजे चलेगी। इसके साथ ही  शाम को ही नतीजा आ जाएगा। वहीं निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन का दावा कांग्रेस का एक वोट रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने भी कांग्रेस को वोट नहीं किया है। 

गौर रहे कि  कांग्रेस के 31 सदस्य हैं, जो उसके उम्मीदवार को एक सीट जीतने में मदद करने के लिए पर्याप्त है। क्रॉस वोटिंग की स्थिति में इसकी संभावनाएं खतरे में पड़ सकती हैं। नब्बे-सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में, भाजपा के पास 40 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 31 हैं। भाजपा की सहयोगी जेजेपी के पास 10 विधायक हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोक दल और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक विधायक हैं और सात निर्दलीय हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static