हरियाणा महिला आयोग की सदस्य ने किया अनाथालय का दौरा(VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 11:41 AM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने बुधवार को बड़ी गांव स्थित ललिता ज्योति अनाथाश्रम में दौरा किया। इस दौरान सोनिया अग्रवाल ने आश्रम की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आश्रम में रह रही बच्चियों से बातचीत की। आश्रम में रह रही बच्चियों ने बताया कि आश्रम में उन्हें किसी तरह की आजादी नहीं है। आश्रम में रह रही 21 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुकी है लेकिन आश्रम की तरफ से उसे आगे कोई कोर्स नहीं करवाया जा रहा है।
PunjabKesari
उसने लिखित में महिला आयोग की सदस्य को लिखित में शिकायत देकर उसे आश्रम से बाहर निकलवाने की गुहार लगाई। इस पर सोनिया अग्रवाल ने कहा कि वह हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन और डी.सी. विनय सिंह से इस बारे में बातचीत कर हल निकलवाएंगी। इसके उपरांत सोनिया अग्रवाल ने आश्रम के हर कमरों, रसोईघर, प्रांगण आदि का भी निरीक्षण किया।  
PunjabKesari
अग्रवाल ने आश्रम के खातों में आने में वाले फंड के बारे में भी जानकारी ली लेकिन पूरे दस्तावेज न होने की वजह से उन्हें एक सप्ताह के भीतर सभी दस्तावेज अपने मुख्य कार्यालय से मंगवाने के निर्देश दिए। वे अगले सप्ताह फिर से आश्रम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। इसके अलावा आश्रम को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static