स्वास्थ्य मंत्री ने बोरवेल में गिरे बच्चे का जाना हाल

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 09:51 AM (IST)

अम्बाला(जतिन): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को पंजोखरा साहिब जाकर बोरवैल में गिरने के बाद सकुशल निकाले गए कर्ण व उसकी माता किरण से मुलाकात की। उन्होंने परिवार की आॢथक सहायता के लिए 1.10 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री  ने कर्ण को सकुशल बाहर निकालने में गांव के किसानों व स्थानीय लोगों द्वारा दिए सहयोग पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खराब बोरवैल को तुरंत बंद कर दें। उल्लेखनीय है कि वीरवार को 4 वर्षीय बच्चा बोरवैल में गिर गया था। इस मौके पर रणधीर सिंह पंजोखरा मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static