होली का पर्व बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय व झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक: मनोहर लाल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 06:18 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय व झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। आज के दिन हर कार्यकर्ता को बुराइयों के ऊपर अच्छाई की जीत का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार रूपी बुराई भयानक  तरीके से फैली हुई है इस बुराई को खत्म करने व सिस्टम को ठीक करने के लिए हम लगातार लगे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने देश को एक सशक्त व पारदर्शी  शासन दिया है। जिसकी चलते आज भारत की चर्चा दुनिया भर में है। हम भी हरियाणा में इसी तर्ज पर व्यवस्था परिवर्तन कर रहे है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के प्रांगण में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे।  इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया तथा स्कूल कार्यालय के भवन का उद्घाटन भी  किया। इस पर्व पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जिला वासियों को होली के पवित्र त्योहार  की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि होली उमंगो व रंगों का त्योहार  है जो आपस में सौहार्द और प्रेम की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हम सभी मतभेद भुला कर मनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर उन पर फूलों की बरसात की और मुख्यमंत्री ने स्वयं होली का गीत भी गाया।

उन्होंने कहा कि देश के लिए आजादी प्राप्त करना भी होलिका का प्रतीक है इसके साथ-साथ बुराईयों को ठीक करना व अच्छा शासन लाना भी होलिका उत्सव का प्रतीक है। देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जिन्होंने जनता सेवा को ही अपना धर्म समझा। उन्होंने जनता से कहा कि चुनाव का समय नजदीक है इसलिए हर राजनेता जनता को बरगलाने का कार्य करेंगे और बड़े-बड़े सपने भी दिखाएगे। ऐसे राजनेताओं से सावधान रहे, इनकी चिकनी-चुपड़ी बातों में न आए और इन्हें सत्ता से दूर रखे। होली मिलन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार प्रकृति व स्वास्थ्य से जुड़े हुए है। रंगों का जीवन में विशेष महत्व है और होली मेल-मिलाप का उत्सव है।  उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि वे होली के पर्व पर हुल्लड़बाजी एवं हुड़दंगबाजी न करें और प्रेम भावना से इस रंगों भरे त्योहार को उमंगों से मनाएं । इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया व यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने  भी नागरिकों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में नगर निगम के मेयर मदन चौहान, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, ईश्वर पलाका, उपायुक्त राहुल हुड्डा, एसपी मोहित हांडा सहित बड़ी संख्या में  गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

                   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static