निर्माणाधीन मकान गिरा, पिता-पुत्र जख्मी, नाजुक हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 11:25 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : कुमालपुर गांव में निर्माधीन मकान अचानक से भराभर कर गिर गया। जानकारी के अनुसार कुमासपुर गांव निवासी संजय अपना मकान नए सिरे से बनवा रहा था। इसके लिए मिस्त्री रामबिलास को काम दिया हुआ था। मिस्त्री रामबिलास के साथ उसका बेटा मजदूर था। वीरवार को दोनों पिता-पुत्र जब मकान के अंदर प्लास्टर कर रहे थे तो इसी दौरान अचानक से मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरते ही दोनों मलबे के नीचे दब गए। इसी बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए और जैसे-तैसे मलबा हटाकर दोनों को निकाला गया। 

इसके बाद इन्हें मुरथल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया लगता है कि मकान की बीम डालते समय उसके सपोर्ट ठीक से नहीं दी गई औऱ वह छत का वजन नहीं ले पाया जिसके चलते मकान की छत के साथ दीवार भी गिर गई। इस मामले में अभी तक पुलिस के पास सूचना नहीं दी गई है। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मकान मालिक को मुआवजा दिलाया जाए, चूंकि उसकी माली हालत बेहद कमजोर है और जैसे-तैसे करके उसने मकान के निर्माण करवाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static