आपस में भिड़े इनेलो व भाजपा के कार्यकर्ता, बाद में कर लिया समझौता (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 09:06 PM (IST)

यमुनानगर(हरिंदर सिंह): यमुनानगर में वीरवार देर रात हुए झगड़े में पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई से नाखुश लोगों ने थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झगड़ा करने वाले दोनों ही पक्ष राजनीतिक पार्टी से सम्बंध रखते हैं, हालांकि इस मामले का बाद में समझोता भी हो गया।

यमुनानगर में कल देर रात दो राजनितिक पार्टी इनेलो व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर झडग़ा हुआ। झगड़े ने तूल पकड़ा तो दोनों ही पक्षों के लोग आपस में भिड़े और एक दूसरे की गाड़ी में भी जमकर तोड़ फोड़ की। इस झगड़े में दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा इकतरफा कार्रवाई से नाखुश इनेलो पार्टी लोग आज यमुनानगर थाने में पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया।

PunjabKesari

इनेलो कार्यकर्ता सुरेश शर्मा ने बताया  कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और इनेलो कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिस में इनेलो कार्यकर्ता जोकि इस झगड़े में चोटिल हुए थे और अस्पताल में उपचाराधीन थे, लेकिन उनको पुलिस वहां से उठा कर ले आई और उन्ही के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया। शर्मा ने आरोप लगते हुए कहा कि सरकार के लोग सत्ता में चूर है जिसके चलते पुलिस भी इनके दबाव में काम कर रही है।

PunjabKesari

वहीं थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनको कोर्ट में पेश किया जाता, परन्तु अभी थाने में पहुंच कर इन दोनों पक्षों में समझोता हो गया है। इसलिए शिकायतकर्ता की तरफ से राजीनामा के दस्तावेज पेश किए जाएंगे और उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static