इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने किया पार्टी में बड़ा फेरबदल

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 01:29 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): प्रदेश में इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। चौटाला ने सेवानिवृत आईएएस आर एस चौधरी को पार्टी के नया सेक्रेटरी जनरल बनाया है जबकि रमेश गर्ग, ब्रिज शर्मा और कैप्टन इंद्र सिंह पूर्व सांसद, जनरल सक्रेटरी का पदभार संभालेंगे।  इनेलो सुप्रीमों ने पार्लियमेंट्री बोर्ड में भी  बदलाव किया है। जिसके तहत बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश चौटाला ही रहेंगे और नंदलाल चौधरी का निधन होने के कारण चार अन्य अधिकारियों को बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है, जिसमें अशोक अरोड़ा, बीडी डालिया, अंजु सिंह और कमल नागपाल शामिल हैं। 

उन्होंने किसान सैल के दायित्व से पूर्व विधायक निशान सिंह को हटा कर उनके स्थान पर पूर्व विधायक कली राम को नियुक्त किया और कर्मचारी सैल में भी बदलाव करते हुए पूर्व संयोजक धारा सिंह को अब कर्मचारी सैल का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं संयोजक का दायित्व बलवीर सिंह को सौंपा है। 

चौटाला ने एक नए सैल का गठन किया और मेडिकल सैल का संयोजक डा. के सी काजल को नियुक्त किया। हिसार और दादरी जिले की पार्टी ईकाईयों में भी बदलाव लाते हुए हिसार में राजेंद्र लितानी के स्थान पर सतवीर सिसाय को जिला प्रधान नियुक्त किया। इसी प्रकार दादरी में नरेश द्वारका के स्थान पर अब विजय पंचगांवा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। उऩ्होंने नेशनल बॉडी के पदाधिकारियों में बदलाव किए हैं। वे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे और अनंत राम तंवर, साधुराम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, कुमारी फुलवती, अश्वनी दत्ता और रामभगत गुप्ता उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। 

वहीं युद्धवीर आर्य पूर्व सदस्य हरियाणा लोकसेवा आयोग, चत्तरसिंह पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग, बलवंत सिंह मायना पूर्व विधायक, सुरेश मित्तल और अशोक शेरवाल सचिवों का पदभार संभालेंगे। डा. के सी बांगड पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे और दीपचंद गोयल पार्टी के खंजाची बनेंगे। सभी सांसद, हरियाणा विधानसभा में नेताविपक्ष और राज्य के पार्टी अध्यक्ष अपने पदों के दायित्व के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static