हज जाने के इच्छुक कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 09:46 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा हज कमेटी ने हज 2019 पर जाने वाले हाजियों के साथ बतौर खादिम-उल-हुज्जाज के तौर पर सऊदी अरबिया जाने के इच्छुक राज्य सरकार के विभागों में नियमित रूप से कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों से अपने-अपने विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित प्रपत्र पर 14 जनवरी, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  हरियाणा राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने बताया कि हज 2019 पर जाने के इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन पत्र मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा राज्य हज कमेटी कमरा-49ए, 5वीं मंजिल हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ को भेज सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static