IPS Suicide Case: चंडीगढ़ पुलिस ने IAS अमनीत पी. कुमार को भेजा नोटिस, IPS पूरन कुमार के लैपटॉप की मांग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 01:22 PM (IST)

डेस्कः चंडीगढ़ पुलिस ने हाल ही में वरिष्ठ IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार को नोटिस भेजा है, जिसमें उनके दिवंगत पति IPS पूरन कुमार का लैपटॉप सौंपने को कहा गया है। पुलिस के अनुसार, यह लैपटॉप पूरन कुमार की आत्महत्या की जांच में एक महत्वपूर्ण सबूत है, क्योंकि इसमें उनका सुसाइड नोट ड्राफ्ट फॉर्म में सेव था।

नोटिस में लैपटॉप सौंपने की रखी बात  

IAS अमनीत पी. कुमार ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उन्होंने यह लैपटॉप पहले ही पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक कोई लैपटॉप प्राप्त नहीं हुआ है, और इसी कारण नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "शिकायत में लैपटॉप सौंपे जाने की बात जरूर है, लेकिन वास्तविकता में लैपटॉप अब तक हमें नहीं मिला है। यह केस के लिए बेहद जरूरी साक्ष्य है।"

जांच का मकसद: सुसाइड नोट की प्रमाणिकता

चंडीगढ़ पुलिस इस लैपटॉप को फॉरेंसिक लैब में भेजकर यह जांचना चाहती है कि सुसाइड नोट वास्तव में पूरन कुमार ने ही लिखा था या नहीं। आत्महत्या से पहले उन्होंने यह नोट किन-किन लोगों को मेल किया था। मेल किस समय भेजा गया और प्राप्तकर्ताओं ने उसे कब देखा। इस तकनीकी जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि आत्महत्या की पूरी प्रक्रिया में समय और संवाद का क्रम क्या रहा।

पारिवारिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि

IPS पूरन कुमार, ADGP रैंक के अधिकारी थे और उन्हें 29 सितंबर को रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) में नियुक्त किया गया था। उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, एक IAS अधिकारी हैं और 5 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static