सब अफवाह है भाजपा कहीं भी कमजोर नहीं है: कंवर पाल गुर्जर

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 11:57 AM (IST)

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने एक वार्ता में कहा कि एस.वाई.एल. मुद्दे को वर्तमान सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। पिछले 10 वर्षों से यह मुद्दा ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। इस मुद्दे पर अब न्यायालय का फैसला भी हमारे पक्ष में है और सरकार इसे पूरा करने में सफल रहेगी।

यह बहुत लंबी लड़ाई है और इस मुद्दे को लेकर सरकार बिल्कुल गंभीर है। हरियाणा के कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां 27 वर्षों बाद पानी पहुंचा है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को पानी मिले और सरकार इसके लिए पूरे प्रयास कर रही है।

इनेलो इस मुद्दे पर बेवजह आंदोलन कर राजनीति करने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि दादूपुर नहर का नक्शा ही गलत है। उस नहर में पानी चलता ही नहीं है। दादूपुर से पानी छोड़ते हैं तो पानी पीछे वापस आ जाता है। उसके सही तरीके से निर्माण की जरूरत है। 1200 एकड़ जमीन के लिए उसका निर्माण किया गया था लेकिन वह 300 एकड़ जमीन तक ही सीमित है।

वर्तमान सरकार ने उस नहर को डिनोटिफाई किया है। गुर्जर ने कहा कि भाजपा कहीं भी गांव में कमजोर नहीं रही है और जहां सीटें कम रही हैं वहां अब सीटें बढ़ेंगी। पहले ऐसा था कि पार्टी सत्ता में नहीं थी, इस बार यह सत्ता में है तो ज्यादा सीटें मिलेंगी। सरकार ने काम निष्पक्ष होकर किया है। परिणाम काफी अच्छा रहेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static