कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने करनाल पहुंचे अजय चौटाला ने भिवानी में हुए बोलेरो कांड पर क्या कहा ?

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 05:40 PM (IST)

करनाल : कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के लिए नेता जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला आज करनाल पहुंचे। ये मीटिंग प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए रखी गई थी। मीडिया से बात करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि पिछले तीन सालों में हमने अपने 60 प्रतिशत से ज्यादा वायदे पूरे कर दिए हैं। जो वायदे अभी बाकी बचे हैं उन्हें भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस बजट सत्र में भी वृद्धा पेंशन समेत और भी वायदे हैं जिसका लाभ हम जनता तक पहुंचाएंगे।

ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी सरपंचों को उकसाने का काम कर रहे हैं, जिनके मुंह खून लगा हुआ है। सरपंचों को कई बार समझाया गया है। एक बार उनको ई-टेंडरिंग अपनाना चाहिए। एमपी, एमएलए फंड सहित और भी सरकारी पैसे ई-टेंडरिंग के माध्यम से ही लगता है, लेकिन इन्हें क्यों एतराज है। ये इसे अपनाएं, अगर कोई दिक्कत आएगी तो फिर हम बैठकर दूर करेंगे।

उनसे जब यात्रा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सबको अधिकार है कोई भी यात्रा करे। आगामी चुनाव में कांग्रेस और इनेलो के साथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे तो नहीं लगता कि ये साथ आएंगे, क्योंकि अभय और ओम प्रकाश चौटाला ने सारी उम्र कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। क्या वो जाएंगे ये तो उनसे पूछो। ओम प्रकाश चौटाला हमारे आदरणीय हैं। दुष्यंत भी उनसे मिले, दिग्विजय भी मिले और मैंने भी मुलाकात की। प्रजातंत्र में जनता ही सर्वप्रिय है। कौन सीएम बनेगा, ये फैसला जनता को करना है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस वालों से 8 साल में संगठन तो बना नहीं। पहले अपने आपको इक्कठा कर लें उसके बाद देश को जोड़ें। वहीं, भिवानी में नर कंकाल मामले में उन्होंने कहा कि ये कृतज्ञ काफी निंदनीय हैं। पूरे मामले की जांच चल रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static