भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका रणदीप सुरजेवाला का पुतला

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2017 - 11:15 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र): एस.वाई.एल. नहर के मुद्दे पर कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा रखे गए अपने पक्ष के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा की अध्यक्षता में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पिहोवा चौक पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का पुतला फूंका। इससे पूर्व कार्यकत्र्ता एवं पार्टी नेता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। सुर्जेवाला हरियाणा में होते हैं तो हरियाणा के लोगों की बात करते हैं और पंजाब में होते हैं तो पंजाब के हितों की बात करते हैं। ऐसी दोगली राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी। 

राव ने कहा कि सुरजेवाला पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किए गए उस घोषणा पत्र का विमोचन करते हैं जिसमें पहली ही यह घोषणा की गई है कि एस.वाई.एल. के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक है, उसमें साफ कहा गया है कि हरियाणा के लोगों को पानी नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सुरजेवाला को जनता से माफी मांगनी होगी। 

रणदीप के बयान से कांग्रेस के एजैंडे की पोल खुली
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि हरियाणा के हिस्से के पानी पर पंजाब का दावा करने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला को हरियाणा की राजनीति छोड़कर पंजाब से ही चुनाव लडऩा चाहिए। हरियाणा को ऐसे नेता नहीं चाहिए जो चुनाव हरियाणा से लड़ते हैं, रहते हरियाणा में और बात पंजाब के हकों की बात करते हैं। 

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हो सम्मान
नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि पानी का मुद्दा राजनीतिक नहीं है, यह सामाजिक एवं सीधे जनता से जुड़ा मुद्दा है। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पानी पर केवल पंजाब का हक बता रही है, यह भी सीधे-सीधे कोर्ट की अवमानना है। 

सुरजेवाला को बताया स्वार्थी राजनीतिज्ञ
भाजपा नेता सुरेश गर्ग व पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर ने कहा कि सुरजेवाला एक स्वार्थी राजनीतिज्ञ हैं। इनका परिवार बात तो खेत मजदूर संघ की करते हैं लेकिन उसी के विपरीत हरियाणा के किसानों के लिए जीवन रेखा बनी बनी नहर के पानी पर पंजाब का हक बता रही है जोकि ङ्क्षनदनीय है। इससे पहले भी सुर्जेवाला परिवार ने वोट तो कैथल की जनता से लिए और विकास नरवाना का करवाया। 

एस.वाई.एल. से जुड़े हैं हरियाणा के हित
भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा स्लेटी ने कहा कि एस.वाई.एल. का मुद्दा किसी विशेष पार्टी का नहीं है, यह सीधे पेट से जुड़ा मुद्दा है। रणदीप सुरजेवाला हमारी वोट लेकर ही यहां तक पहुंचा है लेकिन वही आदमी आज हरियाणा के हकों को दरकिनार कर रहे हैं जो निंदनीय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static