फाइनेंसर हत्याकांड में बड़ी सफलता ; पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, हत्या के पीछे की वजह आई सामने...

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 06:51 PM (IST)

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर जिले के गांव डीघल में 8 अप्रैल को हुई साहिल उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई।

पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के दिशा-निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें आरोपी काली स्कॉर्पियो में आते और वारदात को अंजाम देकर फरार होते नजर आए। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद थाना दुजाना और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शिवम पुत्र परमलाल निवासी सराय काले खां, नई दिल्ली को नोएडा के सेक्टर-37 से गिरफ्तार कर लिया। 

PunjabKesari

डीसीपी धारणा यादव ने प्रेस वार्ता में आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी दोस्ती योगेश उर्फ योगी उर्फ और संदीप उर्फ लीला निवासी डीघल के साथ है। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है l वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा l जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शिवम ने बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी और कुछ समय एक कंपनी में काम करने के बाद वह भी छोड़ दी थी।

जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है l फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों के बारे में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई काली स्कॉर्पियो गाड़ी को पहले ही माछरौली थाना एरिया से बरामद कर लिया था l   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static