करनाल: धान खरीद घोटाले को लेकर मंडी सचिव गिरफ्तार, 22 दिन पहले किया गया था सस्पेंड
punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 03:11 PM (IST)

करनाल : करनाल जिले के जुंडला अनाज मंडी में धान खरीद में घोटाले के आरोप में 22 दिन बाद आखिरकार मंडी सचिव पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की पूछताछ करेगी।
बता दें कि अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर चार राइस मिलर की जांच की। यहां करीब 65000 क्विंटल धान का रिकार्ड नहीं मिला। यह धान मंडी से निकला, लेकिन मिल परिसरों तक नहीं पहुंचा। इस आरोप में चार राइस मिलरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसमें आनंद फूड, केएन फूड्स के मालिकों के नाम शामिल रहे। उसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर सरकार ने पवन चोपड़ा को सस्पेंड कर दिया था। अब उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इससे यह साबित हो रहा है कि मंडी में धान खरीद सीजन में भारी गड़बड़ी को अंजाम दिया गया है। यह गड़बड़ी स्थानीय स्तर पर पकड़ में भी नहीं आई। यदि सीएम फ्लाइंट टीम छापेमारी न करती तो सरकारी धान खरीद में हुआ इस घोटाले को दबा दिया गया था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)