नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 06:19 PM (IST)

भिवानी : शहर के शांति नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की शादी करीब 9 महीने पहले हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दरज कर लिया है।

बता दें कि गांव पोकरवास निवासी कांता की शादी करीब 9 महीने पहले भिवानी शहर के शांति नगर निवासी संजीव के साथ हुई थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कांता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए कांता की हत्या करने के आरोप लगाए।

मृतका कांता के भाई सोमबीर गोरा ने बताया उसकी बहन को सास, ससुर, पति व ननंद बार-बार दहेज के लिए परेशान करते थे। लड़की के भाई ने बताया कि लड़का बुलेट बाइक की मांग करता था और इसके साथ-साथ वह शहर में एक प्लॉट की भी मांग करता था। उसने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। कांता के अन्य परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की के साथ मारपीट करके उसकी हत्या की गई है। लड़की को मारकर फंदे से लटकाया गया है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई के बयान के आधार पर मृतका के पति, सास-ससुर व ननंद के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static