डॉ. बीआर अंबेडकर की 132वीं जयंती पर चित्रकार ने बनाई अनोखी पेंटिंग
punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 12:48 PM (IST)

ऐलनाबाद (सुरेंद्र सरदाना) : देश भर में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर को मानने वाले अपने अपने तरीके से उनकी जयंती मनाते हैं । इस मौके पर ऐलानाबाद निवासी चित्रकार ने भीराव अंबेडकर अनोखी पेंटिग बनाई। चित्रकार राजपाल सुथार ने 132 बार जय भीम लिखकर भीमराव का छाय़ाचित्र उकेरा है।
संविधान निर्माण में बाबा साहेब की अहम भूमिका
वहीं जानकारी के लिए बता दें कि डाक्टर अम्बेडकर ने 60 देशों का संविधान पढ़ हमारे भारत देश के संविधान निर्माण करने वाली संविधान सभा के न केवल सदस्य रहे, बल्कि उन्हें संविधान के प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जिस कारण निर्माण में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके साथ दलित समाज के उत्थान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इसी कड़ी में खंड ऐलनाबाद निवासी चित्रकार राजपाल सुथार ने बाबा साहेब की जयंती पर अनोखी पेंटिंग बनाई। जिसमें 132 बार जय भीम लिखा है। चित्रकार सुथार ने बताया कि शुक्रवार को बाबा साहेब की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। सुथार की बनाई पेंटिंग आम जन में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान बाबा साहब ने देश को दिया
सुथार ने कहा कि बाबा साहेब हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके संघर्ष भरे जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। आजाद भारत में सभी के लिए सामान अधिकारों की बात करते हुए उन्होंने देश को विश्व का सबसे बड़ा संविधान समर्पित किया। उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए ऊर्जावान महसूस कर रहा हुं कि भारत की धरती पर ऐसे महान शख्सियत का जन्म हुआ और लोगों की भलाई के लिए आवाज उठाई। बता दें इससे पहले भी सुथार इस तरह से अनेक अनोखी पेंटिंग बना चुके हैं। सुथार इस तरह समय समय पर पेटिंग के माध्यम से सामाजिक जागरुकता, नशा मुक्ति, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर जागरुक करते रहते हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)