हत्या या आत्महत्या, महिला की मौत से खड़े हुए कई सवाल

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 06:32 PM (IST)

पानीपत (राजेश कुमार):पानीपत के छाजपुर के पास नहर किनारे पेड़ से लटका 23 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुष्मिता नाम की ये महिला पास के मुर्गी फार्म पर अपने पति के साथ मजदूरी करती थी। महिला की 11 दिन की लड़की भी गायब है, जिसका कोई अता पता नहीं है। वही पानीपत पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। जिस अवस्था में महिला का शव मिला उसे देखकर लगता है महिला की मौत को आत्महत्या बताने में पुलिस जल्दबाजी कर रही है। जिस पेड़ पर महिला का शव मिला उसकी उचाई 5 फ़ीट है और महिला की हाइट 5 फुट 3 इंच है।ऐसे में सवाल ये उठता है की इतनी कम उचाई पर कोई फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं कर सकता। कुछ दुरी पर महिला के जूते भी बरामद किए गए है। सवाल ये है कि क्या महिला ने कुछ दुरी पर जूते उतारे होंगे। उसके बाद फंदा लगाया होगा। ऐसे में पानीपत पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लाजमी है।

सुष्मिता नाम की इस महिला ने एक साल पहले श्रीकांत नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। एक साल से सुष्मिता अपने पति के साथ छाजपुर के पास मुर्गी फार्म पर मजदूरी करती थी। 10 दिन पहले सुष्मिता ने लड़की को जन्म दिया था। बिना जांच किए पुलिस महिला की मानसिक स्थिति भी खराब बता रही है। पुलिस अभी तक नवजात बच्ची को भी ढूढने की कोशिश कर रही है। नवजात बच्ची के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कहीं जंगली जानवर तो बच्ची को उठाकर नहीं ले गए। फिलहाल तो पुलिस आत्महत्या का मामला बताकर मामले की लीपापोती करती नजर आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static