हिंसा के बाद आज बहाल होगी रेल व बस सेवा

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 07:53 AM (IST)

चंडीगढ़ (संघी):हरियाणा सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतय नियंत्रण में रहने के दृष्टिगत आज प्रात: से बस सेवा को बहाल कर देने का फैसला किया है। उन्होंने राज्य में रेल सेवा को बहाल कर देने का लिखित में आग्रह कर दिया गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख बी.एस. संधू ने गत रात्रि बताया कि फिलहाल राज्य में कुछ चुनिंदा स्थलों के बीच बसों का आवागमन शुरू किया जाएगा। जबकि दिल्ली से वाया अम्बाला कटरा तक की रेल सेवा को आज से ही बहाल कर दिया गया। कुछ अन्य ट्रेनों की बहाली भी प्रात: से हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static