मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे रोडवेज कर्मी, किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 03:05 PM (IST)

पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): हरियाणा रोडवेज कर्मचारीयों ने सरकार की तरफ से लाए जा रहे मोटर व्हिकल एक्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पलवल डिपो पर सुबह नौ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक सभी बसों को बंद रखा। उन्होंने सरकार की पाॅलिसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर  आठ जिलों के प्रभारी राज सिंह भी मौजूद थे। 
PunjabKesari
इस मामले में रोडवेज कर्मियों का कहना है कि बिल के पास होने के बाद तो रोडवेज के चालक बसों को चला ही नही सकते हैं। इस दौरान यदि किसी चालक से कहीं एक्सीडेंट  हो गया तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उसे सात साल तक की सजा भी हो सकती है। इस तरह से तो कोई भी चालक बस चला ही नही सकता है। उनका कहना है कि यह दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल है लेकिन सरकार ने अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो ये हड़ताल लंबी भी चल सकती है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static