जल्द ही फोर लेन किया जाएगा सोनीपत-गोहाना-जींद हाइवे

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 05:23 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): सोनीपत से भाजपा सांसद रमेश कौशिक गोहाना के चिड़ाना गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कई परिजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने बताया कि सोनीपत गोहाना जींद हाइवे को जल्द ही फोर लेन किया जाएगा, जिस का काम जल्द शुरू होने वाला है इस हाइवे के शुरू होने से जींद से गोहाना होकर सोनीपत दिल्ली आने जाने वाले लोगों को आसानी होगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद सोनीपत में कई विकास कार्य हुए हैं। सोनीपत गोहाना जींद रेलवे लाईन की शुरू की गई और इस पर तीन पैसेंजर ट्रेन चलाई गई इसके इलावा गोहाना सोनीपत में चार आरओबी पर काम चल रहा है। जल्द ही गोहाना महम रोड पर रेलवे लाइन पर भी आरओबी का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static