महिलाओं में दुनिया को बदलने की ताकत

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 09:08 AM (IST)

पानीपत(ब्यूरो) : युवतियों व महिलाओं की समाज के निर्माण में अहम योगदान है। आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। एक घर को सम्भालने के साथ-साथ खेल, राजनीतिक क्षेत्र, शिक्षा, विज्ञान के क्षेत्र के अलावा अन्य परिदृश्यों में महिलाएं अपनी योग्यता का लोहा मनवा रही हैं। 

यह समय की विडम्बना ही है कि 33 फीसदी आरक्षण के बाद भी आज राजनीति में महिलाओं की भागेदारी कम ही नजर आती है। आज भी महिलाओं को राजनीति में अधिकार नहीं मिला है, जितना कि उन्हें मिलना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं से बातचीत करके उनके विचार जाने गए तो महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static