युवक से पशु लोन के डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, दो अन्य खातों में डाली राशि, मैनेजर और कर्मचारी पर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 02:52 PM (IST)

चरखी दादरीधोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हालही में हरियाणा के चरखी दादरी शहर में एक शख्स के पशु लोन के डेढ़ लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है।

बता दें कि शख्स ने लोन लिया ही नहीं, बावजूद इसके बैंक ने उसके पास रिकवरी नोटिस को भेज दिया। धोखाधड़ी का पता चलने पर उसने एसपी को शिकायत दी। चरखी दादरी शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी आकाश ने बताया था कि चरखी दादरी के केनरा बैंक में उसका खाता है। उसने पशु खरीदने के लिए योजना के तहत एनिमल डिपार्टमेंट में लोन अप्लाई किया था। इसके बाद उसका डेढ़ लाख रुपए का लोन पास भी हो गया था, लेकिन उसने कोई लोन नहीं लिया।

दो अन्य लोगों के खाते में ट्रांसफर हुई राशि

आकाश ने बताया कि न ही उसने लोन लिया और न ही उसके पास बैंक या विभाग का फोन आया कि उसका लोन पास हो गया है। उसके पास बैंक का रिकवरी नोटिस आया तो वो हैरान रह गया। जिसके बाद वो बैंक पहुंचा, जांच में पता चला कि 4 जनवरी 2021 को दो व्यक्तियों के बैंक खाते में उसके बैंक खाते से 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर हुई है।

आकाश ने अंदेशा जताया कि इसमें मैनेजर या किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है। उन्होंने मिलीभगत कर लोन राशि आवेदक की बजाय अन्य लोगों के खातों में डाली है। वहीं अब पुलिस ने सिटी थाना में दो नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static