कांग्रेस की रैली में दिखी गुटबाजी, हुड्डा और अशोक तंवर के समर्थक भिड़े

punjabkesari.in Monday, May 02, 2016 - 01:22 PM (IST)

करनाल: कांग्रेस के बिखरे कुनबे को एक छत के नीचे आने की अपील प्रदेश कांग्रेस प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद ने की। उन्होंने संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेदकर के जन्म जयंती समारोह के समापन अवसर पर करनाल में आयोजित रैली में उक्त बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डा. अम्बेदकर के सपने को साकार किया। आज आर.एस.एस. आरक्षण को समाप्त करने की बात करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बदले की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे विफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि देश और प्रदेश में सरकारें लोगों का समर्थन खो चुकी हैं। उत्तरांखड में राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, कैप्टन अजय यादव, प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, कांगे्रस वरिष्ठ नेता रामपाल कमालपुर, डा. सुनील पंवार, कृष्ण बसताड़ा, नीटू मान, किशोर नागपाल, कुलवंत कलेर, संतोष कैरालिया, रघुबीर संधू ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन अशोक तंवर ने किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static