राजनीति के 'दंगल' में उतरे हरियाणा के 2 मशहूर खिलाड़ी, थामा BJP का दामन

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 05:45 PM (IST)

नई दिल्लीः जैसे- जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहें है वैसे- वैसे बीजेपी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। नेताओं के साथ अब खिलाड़ी भी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। आज प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त में बीजेपी में शामिल हो गए है। 



हरियाणा भवन में दोनों मशहूर खिलाडिय़ों ने बीजेपी ज्वाइन की। उनके साथ ही शिरोमणि अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह भी  भाजपा की सदस्‍यता लेे ली है।

PunjabKesari
सूत्रों के मुताकिबक 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की। हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया था कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है।

PunjabKesari

दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके संदीप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक संदीप को पिनोहा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी जा सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static