वरमाला के समय दुल्हन ने कहा कुछ ऐसा कि...दूल्हा हुआ ''सन्न''

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2015 - 01:12 PM (IST)

गन्नौर (पवन राठी): हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर गांव पबनेरा में गत शनिवार को दूल्हा बड़े ही चाव से बारात लेकर अपनी दुल्हन को ब्याहने ससुराल पहुंचा। सगाई की सारी रस्में हंसी-खुशी से पूरी हो गईं लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन को वरमाला डालने लगा तो दुल्हन ने वरमाला पहनने से मना करते हुए शादी करने से भी इंकार कर दिया।

लड़की के शादी से इंकार करते ही दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। बाद में इस समस्या के समाधान के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। देर रात्रि तक दोनों पक्षों में बातचीत जारी थी लेकिन बाद में बारातियों को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा। गांव बढख़ालसा के रविंद्र की ढोल-नगाड़ों के साथ बारात लेकर उसके पिता ओम प्रकाश गांव पबनेरा पहुंचे थे। शादी रचाने पहुंचा दूल्हा रविंद्र कुंडली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है इसलिए वह उससे शादी नहीं करेगी। लड़की ने कहा कि उसके पिता ने लड़के को देखा था उसे नहीं दिकाया गया। आज उसने लड़का देखा तो उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया इसलिए शादी के लिए इंकार कर दिया। वहीं वर पक्ष ने कहा कि वे बारात लेकर पबनेरा गांव पहुंचे। शादी की अधिकतर रस्में पूरी हो चुकी थीं लेकिन जब वरमाला डालने का समय आया तो लड़की ने यह कहकर मना कर दिया कि लड़का काला है। इससे पहले लड़की के परिजन उसे घर पर देख कर गए थे और लड़के का फोटो भी लेकर आए थे और अब ये लोग काफी कमियां निकाल रहे हैं।

वर पक्ष का कहना कि अब हम कहीं भी मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बदनामी में काई कसर नहीं छोड़ी गई है। आदर सम्मान के साथ हम यहां आए, लेकिन वरमाला के समय लड़की ने शादी से मना कर दिया। लड़की वालों ने हमें नीचा दिखाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस भी पहुंची तो पुलिस ने बारातियों को यहां से जाने के लिए कहा और बताया कि इस लड़की की सगाई पहले भी छह बार होकर टूट चुकी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि जब लड़की नहीं मान रही है तो वे लोग कुछ नहीं कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static