ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला होटल कर्मी की मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 07:22 PM (IST)

गुड़गांव (ब्यूरो): बिलासपुर थाना एरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला होटल कर्मी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचा दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के ​खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

जानकारी अनुसार,  मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी निधी के यहां बिलासपुर क्षेत्र में पार्क इन होटल में नौकरी करती थी। 20 फरवरी की रात को 9.30 बजे वह होटल में ही काम करने वाले सहकर्मी राहुल कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे किंग पर खाना खाने गई थी। खाना खाने के बाद जब वे वापस होटल से निकल थे तो स्टारेक्स युनिव​र्सिटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से निधी बाइक से गिर गई। सहकर्मी राहुल कुमार ने एंबूलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया।

 

हालत गंभीर होने के कारण निधी को सीएचसी पटौदी में रेफर ​कर ​दिया। सीएचसी पटौदी में डॉक्टरों ने ​निधी को मृत घो​षित कर दिया। पुलिस ने सीएचसी पटौदी से शव को कब्जे में लिया। जांच अ​धिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के ​खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक की पहचान की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static