BJP कार्यकर्ता के घर पंगत में बैठकर अमित शाह ने खाया खाना

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 04:39 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज):हनुमान कॉलोनी में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने रोहतक के आखिरी दौरे में एक दलित परिवार के घर पर भोजन किया। शहर के सेक्‍टर-4 में तारावती चाहर के घर पर शाह भोजन करने पहुंचे थे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला आैर अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी थे।
PunjabKesari
तारावती शाह का भव्य स्‍वागत करने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। आप तस्वीर में साफ-साफ देख सकते हैं कि शाह ने जमीन पर बैठकर पंगत में भोजन किया। जानकारी के अनुसार शाह तारावती के घर करीब 40 मिनट रहे और भोजन के बाद अन्‍य कार्यक्रम के लिए निकल गए। तारावती के घर की गली में सफाई तथा कड़ी सुरक्षा का भी इतजाम था। लोग भाजपा अध्‍यक्ष के वहां आने की खबर से काफी उत्‍साहित थे।
PunjabKesari
रोहतक-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यकर्ताओं को सम्बोधन की महत्वपूर्ण बातें कुछ इस प्रकार हैं...
1.भाजपा के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी। अभी सर्वोच्च हासिल करना बाकी है। उडीसा, केरल, नार्थ ईस्ट अभी भी बाकी- अमित शाह
2.हर सरकार बनाने के लिए राजनीति में नहीं आए, राष्ट्र सेवा हमारा उद्देश्य है। भाजपा नेता आधारित नहीं, विचारधारा आधारित पार्टी है। व्यक्तिगत नारे लगाना हमारी संस्कृति नहीं।
PunjabKesari
3. हरियाणा में सरकार बन गई, लेकिन बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। भाजपा को अपराजेय पार्टी बनाना लक्ष्य। हर कार्यकर्ता 5 बूथ पर काम करेगा।
4. केन्द्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल में 106 योजनाएं लागू की। सरकारें देश और प्रदेश के विकास के लिए बनती हैं, राज करने के लिए नहीं।
5. हमें हरियाणा में 5 साल नहीं, 25 साल वाली सरकार बनानी है। हरियाणा में लोगों की सरकार बनाएं, किसी परिवार की नहीं।
6. कार्यकर्ताओं को दिया संदेश--प्रदेश में नौकरी और ट्रांसफर मैरिट के आधार पर होगा।
PunjabKesari
7.
चंडीगढ कार्यालय में हर मंत्री मंगलवार और बुधवार को सिर्फ कार्यकत्र्ताओं से मिलेंगे। सुबह 10 बजे से लेकर तब तक समस्याएं सुने, जब तक भीड रहती है। मंत्री अपने कार्यालय में ही टिफिन मंगाए। इसके अलावा किसी दिन कार्यकत्र्ता चंडीगढ न जाएं।
8. हरियाणा सरकार के कामकाज की सराहना की। 38 हजार फर्जी राशन कार्ड पकडना, पढी-लिखी पंचायत योजना को सराहा।
9.कार्यकर्ताओं से बिजली के बिल भरने की भी अपील की। नौकरी में भ्रष्टाचार के नाम पर चौटाला पर साधा निशाना।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static