कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने किया 'हरियाणा बचाओ बीजेपी भगाओ' यात्रा का आगाज (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 02:18 PM (IST)

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने  कुरुक्षेत्र पिपली से यमुनानगर तक आज हरियाणा बचाओ बीजेपी भगाओ यात्रा का आगाज किया। इस दौरान किरण चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि यह जुमलों वाली सरकार है। ये सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी सरकार को चुना था। अब जनता खुद ही bjp सरकार को चलता करेगी। किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की यात्रा अपनी जगह है। साथ ही उनके द्वारा अलग-अलग जगह की गई यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
PunjabKesari
वहीं जब हुड्डा पर cbi के शिकंजे कसे जाने पर मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। जो चीज कानून के दायरे में है मै उस पर कुछ नहीं बोलूंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को ऐसे स्थान पर धकेल दिया है कि जो अमीर है वह और अमीर हो गया है जो गरीब है वह और ज्यादा गरीब होता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static