करनाल जिले में फिर फूटा कोरोना बम, 883 नए केसों के साथ इतने संक्रमितों ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, May 01, 2021 - 08:53 AM (IST)

करनाल : जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा। शुक्रवार को नए मरीजों ने 800 का आंकड़ा भी लांघ दिया। पहली बार 883 संक्रमितों की सूची जारी की गई। आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट की रिपोर्ट में 647 पॉजिटिव मिले। जबकि 973 के एंटीजैन टैस्ट हुए। इनमें से 236 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट की रिपोर्ट में 647 पॉजिटिव मिले। जबकि 973 के एंटीजैन टैस्ट हुए। इनमें से 236 कोरोना पॉजिटिव मिले। यह अब तक के सर्वाधिक नए केस हैं। पहले से संक्रमित 8 मरीजों की मौत हो गई। बलडी गांव के श्मशान घाट में शुक्रवार को 20 शवों का संस्कार हुआ। इनमें 12 शव बाहर के मरीजों के थे। परिजनों ने पी.पी.ई. किट पहनकर शवों को मुखाग्नि दी। अधिकतर संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नए संक्रमितों के पास दवाइयों की किट पहुंचाई।   

कन्टेनमैंट जोन से मिले 66 नए केस 
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 883 नए संक्रमितों की सूची जारी की। कन्टेनमैंट जोन से 66 नए केस सामने आ गए। सैक्टर-6 से 19 केस मिले। सैक्टर-7 से 18, सैक्टर-8 से 16 और सैक्टर-13 से 13 केस मिले हैं। इन्हें प्रशासन ने गत दिनों कन्टैनमैंट जोन घोषित किया था। सैक्टर-7 के एक घर के 4 सदस्य पॉजिटिव की सूची में हैं। इस लिस्ट में 31 विद्यार्थी हैं। के.सी.जी.एम.सी. के ब्वायज हॉस्टल से भी एक केस मिला है।  

2646 के सैम्पल लिए 
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर से 2646 के सैम्पल लिए। इनमें 973 सैम्पल एंटीजैन के शामिल हैं। जिला जेल के वार्डन सहित जेल फार्म से 4 केस मिलने के बाद यहां से 100 सैम्पल जुटाए गए। रेलवे स्टेशन पर 100 यात्रियों की जांच की गई। सिविल अस्पताल करनाल में 286 ने कोविड जांच के लिए अपने नमूने दिए। मैडीकल कालेज में 139 के सैम्पल जुटाए गए। यहां मोबाइल टीम ने भी 63 की जांच की। वी.आर.डी. लैब शनिवार को 2987 सैम्पल की सूची जारी करेगी। इसमें 29 अप्रैल के भी 1314 सैम्पल शामिल हैं।  

निगम ने संस्कार के लिए स्टाफ बढ़ाया 
नगर निगम कमिश्नर विक्रम ने बताया कि मृतकों की संख्या जिले में बढ़ रही है। हमने 2 एम्बुलैंस की और व्यवस्था की है। सरकारी व निजी अस्पतालों से फोन आते ही एक घंटे के अंदर शवों को ले जाएंगे। अभी 30 शवों के संस्कार की व्यवस्था की गई है। निगम ने संस्कार के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की है। मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम के ई.ओ. देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता अक्षय भारद्वाज व स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढ़ी को जिम्मेदारी दी गई है। संस्कार के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी है। वह प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखें।

ऑक्सीजन सहित नॉन ए.सी. 467 बैड, 20 खाली 
डी.सी. निशांत यादव ने बताया कि अब कोरोना के उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज के अतिरिक्त 17 प्राईवेट अस्पतालों को अधिकृत कर लिया गया है। जिले में 467 ऑक्सीजन सहित नॉन ए.सी. बैड हैं। इनमें से 20 बैड खाली हैं। ऑक्सीजन सहित आई.सी.यू. बैड 214 हैं। इनमें से 6 बैड खाली हैं। जिले में बैड की उपलब्धता जानने के लिए ई दिशा डॉट करनाल के नाम से पोर्टल बनाया गया है। 

अब भी 5458 एक्टिव केस 
सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 883 नए केस सामने आए हैं। 621 संक्रमित ठीक हो गए हैं। 21538 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले के 256 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब जिले में कोरोना वायरस के 5458 एक्टिव केस हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static