लॉकअप में बंद डबल मर्डर केस के 4 आरोपियों ने की दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 08:30 AM (IST)

रेवाड़ी(वधवा): दुष्कर्म के एक मामले में नारनौल जेल में बंद जिले के गांव सूंदरोज निवासी पंकज को जब रेवाड़ी की अदालत में पेशी पर लाया गया तो डबल मर्डर केस के 4 आरोपियों ने उस पर लॉकअप में हमला बोल दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

हमलावर उससे 10 लाख रुपए की चौथ मांग रहे थे। इन चारों आरोपियों पुनीत उर्फ ताईवाला, रोशन उर्फ भान, राहुल सैनी उर्फ काला, मनीष तथा पंकज को अदालत में पेश करने के बाद यहां के लॉकअप में रखा गया था। दुष्कर्म के आरोपी पंकज को ए.सी.जी.एम. नरेश कुमार की अदालत में पेश करने के बाद वापस कोर्ट परिसर में ही बने लॉकअप में बंद कर दिया गया था। इधर डबल मर्डर के केस में उक्त चारों आरोपियों को भी ए.सी.जी.एम. युद्धवीर सिंह की अदालत में पेश किया गया था और उन्हें भी पेश करने के बाद लॉकअप में डाल दिया गया था।

यहां इन चारों आरोपियों ने पंकज की जमकर पिटाई की और घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अलग किया। पंकज ने आरोप लगाया कि वे उससे 10 लाख रुपए की चौथ मांग रहे थे। चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static