हरियाणा में हर रोज रेप की शिकार होती है 4 महिलाएं, आंकड़ों से हुआ खुलासा

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2017 - 03:46 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा पुलिस द्वारा उपलब्ध आंकड़ों ने राज्य में महिलाअों की एक बहुत ही उदासीन तस्वीर पेश की है। हरियाणा में आए दिन बढ़ रहे अपराधों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां पर लड़किया अौर महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। आंकड़ों के अनुसार राज्य में हर रोज करीब 3 से 4 महिलाअों अौर लड़कियों से दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत होती है। हालांकि पुलिस इनमें से कई मामलों में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है लेकिन कुछ मामलों में अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

महिलाओं के खिलाफ हरियाणा पुलिस के अपराध (सीएडब्ल्यू) सेल के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक-डेढ महीने में करीब चार घिनौनी घटनाएं हुई। जिनमें से उकलाना शहर में पांच साल की मासूम के साथ रेप अौर उसके बाद हत्या भी शामिल थी। इसके अलावा यमुनानगर अौर फरीदाबाद जेलों में पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटनाएं भी राज्य की स्थिति को उजागर करती है। सीएडब्ल्यू आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 30 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में हर रोज 3 से 4 महिलाअों के साथ रेप हुआ है। इसी तरह 11 महीने में 2,089 महिलाअों के साथ छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं। 

हरियाणा पुलिस ने जो आंकड़ें बताए हैं उनके अनुसार, 1 जनवरी से 30 नवंबर तक महिलाअों के खिलाफ अपराध के 9,523 मामले दर्ज किए गए हैं। रेप अौर छेड़छाड़ के अलावा महिलाअों अौर लड़कियों के अपहरण के 2,432 मामले अौर दहेज उत्पीड़न के 3,010 मामले दर्ज किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static