गाड़ी की डिमांड नहीं हुई पूरी तो दहेज लोभियों ने बहू को दी खौफनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2017 - 04:45 PM (IST)

नूंह( ऐ.के. बघेल):नूंह मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत बघौला गांव में दहेज़ लोभी ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बहू को जान से मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिरोजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा से पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक आलमदीन निवासी नौसेरा ने अपनी बेटी सहरुना की वर्ष 2011 में मुस्लिम रीतिरिवाज अनुसार धूमधाम से शादी की थी। आलमदीन ने अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दहेज़ भी दिया, लेकिन लालची ससुराल पक्ष के लोगों का मन नहीं भरा।
PunjabKesari
इसी बात को लेकर सहरुना को तंग किया जाने लगा। इतना ही नहीं उसकी पिटाई भी हुई। लड़के पक्ष के लोग दहेज़ में बुलेरो गाड़ी की डिमांड कर रहे थे।आलमदीन बुलेरो देने में असमर्थ था। मृतक सहरुना दो बच्चों की मां थी।
PunjabKesari
आख़िरकार बघौला गांव के लड़के पक्ष के लोगों ने बहू की पीट -पीट कर जान ले ली। मृतक सहरुना के शरीर पर चोट के निशान ये साबित कर रहे हैं कि उसके साथ ज्यादती की गई। गले में भी फंदे के निशान पाए गए हैं। महिला का शव चारपाई(खाट) पर मिला। मायके वालों ने सहरुना के शव पर चोट के निशान देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।  
PunjabKesari
लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को क़ानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए मनाने की भी भरसक कोशिश की, लेकिन मायके वालों ने दहेज़ लोभी पति, ससुर, सास सहित 6 लोगों को हवालात भेजने का फैसला कर पुलिस को शिकायत दी। 
PunjabKesari
फिरोजपुर थाना प्रभारी शमशेर सिंह के मुताबिक 6 लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static