खट्टर की तर्ज पर हुड्डा व शैलजा की जोड़ी प्रदेश को नापने की तैयारी में

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 01:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कु.शैलजा की जोड़ी अब प्रदेश को नापने की तैयारी में जुटी है,ताकि कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके। कांग्रेस रणनीतिकार इस यात्रा का ब्लूपिं्रट तैयार करने में जुटे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो हुड्डा ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा संगठन में किए बदलाव से पहले ही पूरे प्रदेश में दौरे का मूड बनाया हुआ था लेकिन फर्क इतना है कि अब इस यात्रा पर पार्टी की मोहर होगी।

हालांकि हुड्डा ने पहले भी प्रदेशभर में रथ यात्रा निकाली थी जो कई चरणों में चली और उस यात्रा का जनसमर्थन भी मिला था,लेकिन कांग्रेस की फूट के चलते इस यात्रा का रिस्पांस उन्हें कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दे पाया था। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का मनोबल कुछ हद तक गिरा हुआ है, ऐसे में यह यात्रा उनको नई ऊर्जा प्रदान कर सकती है। हालांकि अभी तक यात्रा का पूरा खाका तैयार नहीं हुआ है लेकिन हो सकता है कि जल्द ही इस यात्रा की घोषणा कर दी जाएगी।

हुड्डा तथा शैलजा के समर्थक प्रदेश भर में हैं और बीते दिवस शैलजा ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश के हालात बदले हैं और लोगों तक प्रदेश सरकार की नाकामियों का खुलासा किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जहां अपने भविष्य का रोडमैप लोगों तक पहुंचाएगी तो वहीं सरकार की नाकामियों को लोगों के समक्ष रखा जाएगा। यात्रा के माध्यम से प्रदेशभर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी हो जाएगा। जानकारी अनुसार यात्रा दौरान लोगों से सुझाव लिए जाएंगे जिन्हें कांग्रेस अपने मैनिफैस्टो में शामिल करेगी। दोनों नेता अपने-अपने समर्थकों से राय लेने में जुटे हुए हैं कि भविष्य में क्या-क्या किए जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static