पुर्तगाल ने हरियाणा के विकास में दिखाई रुचि, की निवेश करने की पेशकश

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2017 - 12:22 PM (IST)

चंडीगढ़(संघी):पुर्तगाल ने हरियाणा की विकास गाथा में गहरी रूचि दिखाई है व प्रदेश में निवेश करने की पेशकश की है। पुर्तगाल से एक व्यापार शिष्टमंडल विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए शीघ्र ही हरियाणा का दौरा करेगा। भारत में पुर्तगाल के राजदूत जोआओ दा कामारा ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कहा कि पुर्तगाल की अनेक कंपनियां हरियाणा में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। पुर्तगाल व हरियाणा के बीच निवेश से भारत और पुर्तगाल के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

खट्टर ने कामारा की गई पेशकश का स्वागत करते हुए पुर्तगाल की कंपनियों को हरियाणा में इकाइयां स्थापित करने में राज्य सरकार के हरसंभव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को दिल्ली में पुर्तगाल के प्राधिकारियों से संपर्क में रहने व हरियाणा में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों की सूची प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि इस संबंध में आगे बातचीत जारी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में आयोजित हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2016 के दौरान अग्रणी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने हरियाणा में निवेश करने में गहरी रूचि दिखाई और इस दौरान लगभग 6 लाख करोड़ रुपए के निवेश के समझौते हस्ताक्षरित किए। इस सम्मिट की सफलता को देखते हुए राज्य सरकार की फरवरी-मार्च, 2018 में यह सम्मिट दोबारा आयोजित करने की योजना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static