शिवसेना जिलाध्यक्ष ने पार्टी पर लगाया चंदा वसूलने का आरोप, दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 08:55 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के रेस्ट हाउस में आज शिव सेना के कई कार्यकर्ता और जिला पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवसेना की नीतियों के खिलाफ आज लगभग दो सो कार्यकर्ताओं अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ गलत गतिविधियों को चलाने के लिए जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मजबूर किया जा रहा है और इसी कारण इन्होंने आज अपने अपने पद से अस्तीफा दे दिया।

PunjabKesari

शिव सेना के यमुनानगर जिला अध्यक्ष वीरेंदर अरोड़ा ने आज एक पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि मैं लगभग 5 साल से शिवसेना में यमुनानगर से जिला अध्यक्ष के पद पर हूं, अब कुछ समय से उनको कुछ गलत गतिविधियां चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो के उनके उसूलों के विपरीत हैं। इसीलिए वह जिला अध्यक्ष के पद से और इसके साथ-साथ जिला उपाध्यक्ष और कई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संयुक्त रुप से अस्तीफा दे रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंदिर और गौशाला के लिए गाड़ी लेन के नाम पर पर्चियां कटवाने का भी आरोप लगाते हुए बताया कि मंदिर के नाम से जो चन्दा उनसे इकठा करवाया गया है, वह मंदिर आज तक बना ही नहीं है और न ही आज तक गौशाला के लिए गाड़ी ही आई है। उन्होंने बताया कि अगर वह इस लूट खसूट में उनका साथ नहीं देते हैं तो उनको पार्टी से निकालने के लिए धमकाया जाता है। इसीलिए वह अपनी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

इस बारे में उन्होंने महाराष्ट्र में भी एक लेटर लिखकर उनको इन्फॉर्म कर दिया है पर अभी तक वह से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने यह भी बताया किम मुकेश बावा कार्यकारी अध्यक्ष है लेकिन वह अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष बताते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static