लड़की को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा, एक की चाकू से गोदकर की हत्या

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 09:37 AM (IST)

जींद : बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर बाद छात्रों के 2 गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें रूपगढ़ गांव के छात्र 20 वर्षीय नवीन की मौत हो गई जबकि एक गुट के 2 और दूसरे गुट का 1 छात्र गंभीर घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया है। छात्रों के दोनों गुटों के बीच झगड़े की वजह एक गांव की छात्रा के साथ हुई छेडख़ानी को बताया गया है।

उचाना के राजीव गांधी कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष का छात्र नवीन अपने गांव के दोस्त जितेंद्र, प्रवीन और अन्य के साथ बुधवार को जींद आए हुए थे। इसी दौरान बस स्टैंड के बाहर उनकी नंदगढ़ गांव के छात्रों के साथ पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच लात-घूंसे व ईंटें बरसनी शुरू हो गईं। इसी दौरान नंदगढ़ गांव के एक छात्र जिसके पास चाकू था उसने उससे प्रहार करने शुरू कर दिए। इसमें छात्र नवीन की छाती और पेट में चाकू लगने से वह मौके पर ही गिर गया। इसी तरह से रूपगढ़ गांव के छात्र जितेंद्र और प्रवीन पर पीठ तथा कूल्हे पर चाकू से प्रहार किए गए।

वहीं ईंटे लगने से नंदगढ़ गांव का आशीष भी घायल हो गया। चारों घायलों को बाद में दूसरे छात्रों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष को पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया है। डी.एस.पी. धर्मबीर खर्ब का कहना है प्रारंभिक जांच में सामने आया है छात्रों के दोनों गुटों के बीच किसी लड़की के साथ हुई छेडख़ानी को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static