हरियाणा की सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में अकाली दल

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 07:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रधान शरणजीत सिंह सोथा की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा कोर कमेटी की राज्य स्तरीय बैठक गुरुद्वारा छठी पातशाही में हुई। शिरोमणि अकाली दल के अनुसार पार्टी अबकी बार हरियाणा प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह ने कहा कि 26 फरवरी को सिरसा और फतेहाबाद 28 फरवरी को अंबाला और 4 मार्च को यमुनानगर जगाधरी जिलों में शिअद हरियाणा की बैठक होगी। 

शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रधान शरणजीत सिंह सोथा ने कहा की प्रदेश की सभी 90 की 90 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल हरियाणा अबकी बार चुनाव में उतरने जा रही है। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सौथा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश से 30 विधानसभा क्षेत्रों से कैंडिडेट्स के नाम आ चुके हैं और बाकी नाम भी जल्द आ जाएंगे, जिसकी विधिवत घोषणा पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा की जाएगी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जो किसानों के साथ 22 व 23 फरवरी को लाठीचार्ज किया और जिन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। उन की घोर निंदा करते हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को प्रदेश कि वह केंद्र की भाजपा सरकार को तुरंत लागू करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static